मंच/चंपावत। मंच चौकी इंचार्ज मनोहर सिंह रावत की अध्यक्षता में मंच के स्थानीय व्यापारियों के साथ अपराध संबंधी जागरूकता बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मंच क्षेत्र में शराब बेचने और लाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। व्यापारियों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। बैठक में स्थानीय व्यापारी विजय नाथ सिंह, श्याम सिंह, चतुर सिंह, रवींद्र सिंह, चतुर सिंह बोहरा आदि थे। संवाद