फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घटिया डामरीकरण को लेकर व्यापारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मां वाराही मंदिर परिक्रमा सड़क में घटिया डामरीकरण को लेकर देवीधुरा व्यापार मंडल ने विरोध जताया है। शुक्रवार को व्यापारियों ने क्षेत्र में चल रहे डामरीकरण को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पवित्र धाम के लिए सड़क डामरीकरण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। काफी देर तक व्यापारियों ने डामरीकरण नहीं होने दिया। इसके बाद लोनिवि के जेई मौके पर पहुंचे। जेई की निगरानी में डामरीकरण कार्य कराने पर व्यापारी माने। व्यापारियों ने कहा कि अगर मानक का ध्यान नहीं रखा तो उग्र विरोध किया जाएगा। इस दौरान प्रवीण जोशी, बंशीधर मुरारी, दीपक राणा, चंदन बिष्ट, प्रकाश जोशी, जगदीश, बिशन चम्याल, हेम जोशी, दीपक जोशी, सुदीप चम्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें