चंपावत। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से गोरलचौड़ मैदान के समीप ऑडिटोरियम में 10 दिनों तक चलने वाले टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और आईटेक संस्था की ओर से 10 दिनों तक टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, आईटेक संस्था की सरगम मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद