फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पर्यटक आवास गृह सैलानियों के लिए बंद

Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत का पर्यटक आवास गृह, जो फिलहाल सैलानियों के लिए बंद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के पर्यटक आवासगृह (टीआरएच) के दरवाजे सैलानियों के लिए चार महीने तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बुकिंग बंद कर दी गई है। इसकी वजह इस टीआरएच की मरम्मत कराना है।

चार दशक पुराना पर्यटक आवासगृह पिछले कुछ समय से बुरे हाल में था। इसकी मरम्मत और उच्चीकरण के लिए पिछले वर्ष 28 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री ने एलान किया। चंपावत के अलावा टनकपुर और लोहाघाट के पर्यटक आवास गृहों की भी मरम्मत होनी है। फिलहाल पांच कक्ष वाले चंपावत के टीआरएच के कमरों की मरम्मत से लेकर साज सज्जा का काम चल रहा है। मरम्मत कार्य पर 61.35 लाख रुपये खर्च होंगे। मरम्मत कार्य जुलाई तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंपावत के पर्यटक आवास गृह के कमरों में सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण सैलानियों के लिए इसे बंद किया गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बुकिंग बंद हैं। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद इसे फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
- हरीश पुनेठा, प्रबंधक, टीआरएच, चंपावत।


इन तीन टीआएएच का होना है सुधारीकरण:
चंपावत: 61.35 लाख रुपये
लोहाघाट: 89.41 लाख रुपये
टनकपुर: 81.97 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें