लोहाघाट में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
लोहाघाट। उदासीन नया अखाड़ा के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी सुरेश मुनि महाराज का धार्मिक शोभा यात्रा के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज और भगवान के रूप में सजे बच्चों ने कालू सिंह माहरा चौक से श्रीमद्भागवत कथा स्थल तक ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मुनि महाराज ने कहा कि जिसका मन बड़ा होता है, वही आध्यात्मिक होता है। कथा आयोजक ललित भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राजू गड़कोटी, गोविंद वर्मा, सचिन जोशी, सुनील चौबे, भागीरथ भट्ट, भूपाल सिंह, दीपक सुतेड़ी, ललित बगौली, दिनेश ढेक, अमित जुआरिया, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद