अदरक और शिमला मिर्च ने किया बेहाल
टमाटर के अलावा शिमला मिर्च के भाव आसमान पर हैं। शिमला मिर्च 140 रुपये बिक रही है। अदरक कम होकर दो सौ रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इसी तरह लहसुन 140, गाजर 80, फूलगोभी 60 और करेला 40 प्रति किलो बिक रहा है।
सब्जी विक्रेता फारूख और बिजेंद्र कुमार ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़े होने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ है। थोक विक्रेता जाकिर खान ने बताया कि बुधवार को मंडी में ही टमाटर तीन हजार रुपये प्रति क्रेट बिके हैं।
उन्होंने बताया कि पेटी में 17 किलो टमाटर होते है जिसमें करीब तीन किलो क्रेट का ही वजन होता है। करीब ढाई से तीन किलाे टमाटर खराब निकलते हैं। ऐसे में ग्राहक को भी टमाटर महंगे दाम पर ही मिल रहा है।