फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ की हवा...

Fri, 19 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन पब्लिक स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। अंकिता जोशी, सुमित की प्रस्तुति ‘लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा, घोड़े की दुम पर जो मारा हथोड़ा’, नेहा, कपिल और साथियों की प्रस्तुति ‘ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ की हवा ठंडी पानी ठंडो’ अंकिता, दिव्यांशु का युगल गीत ‘बेडू पाको बारो मास, काफल पाको चैत’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूर्व सहायक विकास अधिकारी अवधेष मिश्रा और तेज सिंह बिष्ट, भगवती प्रसाद जोशी ने दीप जलाकर  वार्षिकोत्सव का आगाज किया। सुरेश भट्ट की अध्यक्षता तथा रबीश पचौली के संचालन में प्रबंधक भुवन गहतोड़ी ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य नीमा पाटनी तथा हरीश चंद्र, पुष्कर दत्त भट्ट, रेशमा कोहली, यूडी गहतोड़ी, अंजू भंडारी ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत किया 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें