फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन देते- देते थक गए, नहीं बना लोहाघाट-पुल्ला-पंचेश्वर मोटर मार्ग

विज्ञापन
लोहाघाट-पुल्ला मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते टैक्सी चालक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश टैक्सी यूनियन ने लोहाघाट-पुल्ला मोटर मार्ग की बदहाली पर आक्रोश जताया है। टैक्सी यूनियन ने मोटर मार्ग को ठीक कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने 10 दिन के भीतर मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्य न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुमदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धौनी के नेतृत्व में एसडीएम रिंकू बिष्ट को दिए ज्ञापन में कहा है कि लोहाघाट - पुल्ला-पंचेश्वर मोटर मार्ग भागीरथी संस्थान से आगे रौंसाल, मडलक, खालगढ़ा तक बदहाल है। मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हैं, उबड़ खाबड़ मोटर मार्ग पर चलने से दोपहिया वाहन चालक जहां चोटिल हो रहे हैं वहीं चारपहिया वाहनों को काफी नुकसान हो रहा है। कहा कि नेपाल सीमा को जोड़ने वाली एक मात्र बदहाल मोटर मार्ग को सही कराने में शासन कोई रुचि नहीं ले रहा है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन - प्रशासन से इस मोटर मार्ग की हालत ठीक करने की मांग उठाते क्षेत्रीय लोग थक चुके हैं। इस मोटर मार्ग से क्षेत्रीय लोगों के अलावा, पर्यटक, एसएसबी जवान गुजरते हैं। टैक्सी चालकों ने कहा कि यदि 10 दिन के भीतर लोनिवि और प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो वे चक्का जाम और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में पवन सिंह, नवीन सिंह, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह, प्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, प्रेम सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, लोनिवि के ईई बीसी भंडारी ने बताया कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें