फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर खाई में गिरा, चालक घायल

Mon, 08 Feb 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


टनकपुर-चंपावत हाइवे में स्वांला के पास रविवार देर शाम एक टिप्पर खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार एकमात्र चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई की सूचना पर 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में टिप्पर चालक मेक बहादुर (45) पुत्र विक्रम बहादुर निवासी बंजारावाला देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया। रात सवा दस बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. उदयशंकर ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रात12 बजे अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। डॉ. उदयशंकर के अनुसार घायल के सिर और आंखों में गहरी चोट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें