फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में ठुलीगाड़ से एसएसबी का बैरियर हटेगा

Wed, 01 Mar 2023 09:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मेले में ठुलीगाड़ में पहली बार एसएसबी का बैरियर हटाया जाएगा। बुधवार को मेला क्षेत्र की व्यवस्था का मुआयना करने के दौरान डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सड़क पर लगे इस बैरियर को नौ मार्च से पहले हटवाने के एसडीएम सुंदर सिंह को निर्देश दिए। इस बैरियर से मेले के दौरान जाम लगने के साथ श्रद्धालुओं और आम लोगों को दिक्कतें होती हैं। उद्घाटन के दिन झांकी, छोलिया दल और सांस्कृतिक कार्यकम होने के साथ ही ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। शुभारंभ नौ मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
विज्ञापन



तीन माह तक चलने वाले मेले की व्यवस्थाओं का मुख्य मंदिर तक निरीक्षण कर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कमियों को एक सप्ताह में दूर करने की हिदायत दी। कहा कि पेयजल, शौचालय, पथ प्रकाश, पार्किंग, स्वास्थ्य शिविर सहित श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। भू-धंसाव वाले सड़क के हिस्सों को दस दिन में भरान करने, गति अवरोध लगाने को कहा। इसके लिए डीएम ने एसडीएम से अधिकारियों की टीम बना एक सप्ताह में सर्वे कराने के निर्देश दिए। ककराली गेट से पूर्णागिरि मंदिर तक 70 लाख रुपये से बन रहे सुधारीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने को कहा।

इस दौरान पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, एएमए जिला पंचायत भगवत पाटनी, सीओ अविनाश वर्मा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एआरटीओ सुरेंद्र वर्मा, डीडीएमओ मनोज पांडेय, जल संस्थान के ईई विलाल युनूस, पेयजल निगम के वीके पाल, लोनिवि के आदर्श गोपाल, एई विभोर गुप्ता, सिंचाई के आरके यादव, रेंजर गुलजार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



डीएम ने दिए ये निर्देश:
बाटनागाड़ में मलबा आने से खराब सड़क को ठीक करने के साथ इस जगह पर हर वक्त पोकलैंड और डोजर रखें।
बूम पार्किंग स्थल में बिजली, पेयजल के अलावा पर्याप्त संख्या में शौचालय व्यवस्था को चाक-चौबंद करें।
श्रद्धालुओं के अलावा चालक-परिचालकों के लिए यात्री शैड की व्यवस्था करें।
बूम पुलिस चौकी चेकपोस्ट में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के लिए अस्थायी बैरक बनाएं।
पूर्णागिरि मार्ग पर जगह-जगह कूड़ेदान रखें।
पेयजल के नियमित रूप से नमूने लिए जाएंगे।


एसएचजी लगाएगा ढाबा
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराए जाने के लिए एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) ढाबे लगाएगा। एसएचजी की ओर से निर्मित प्रसाद और बैग यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में ढाबे लगाने के लिए डीआरडीए की एपीडी विम्मी जोशी को डीएम ने निर्देश दिए। एएमए इन समूहों के लिए स्थान उपलब्ध कराएंगे। मेला क्षेत्र में तीन जगह पर दुग्ध स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

मुंडन व्यवसायी का दो हजार का चालान किया
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। डीएम ने मुआयने के दौरान बाल मुंडन ठेकेदार मार्ग में बाल फेंके जाने और गंदगी के आरोप में कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद एसडीएम ने ठेकेदार का दो हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें