टनकपुर (चंपावत)। नगर के ककराली गेट हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल फागपुर निवासी संगीता (26) पत्नी प्रेम प्रसाद ने बताया कि वह अपनी पुत्री प्रियांशी (05) को लेकर वार्ड-4 निवासी कुमार पुत्र मुकेश के साथ बाइक से जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास हाईवे पर बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। डॉ. नौनिहाल सिंह ने तीनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया। घायल कुमार को अधिक चोटें आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेजा। संवाद