फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: माचिस की डिब्बी में विस्फोट दिव्यांग की तीन अंगुलियां उड़ीं

Wed, 07 Aug 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट गांव में माचिस के डिब्बे में विस्फोट होने से दिव्यांग के हाथ की तीन अंगुलियां उड़ गई। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार को कालाकोट में रहने वाला दिव्यांग युवक ललित मोहन अपने घर पर माचिस जला रहा था। अचानक डिब्बे में जोरदार विस्फोट हुआ। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो युवक को तड़पता देखा। आसपास के लोग उसे उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाए। इलाज कर रही डॉ. मानसी ने बताया कि युवक के हाथ की तीन अंगुलियों के साथ चेहरे में चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। घायल ललित ने बताया कि माचिस की तिल्ली जलाने के दौरान विस्फोट हुआ। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें