फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल्थी में खनन धांधली में तीन डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चल्थी क्षेत्र में खनन विभाग ने खनन धांधली में तीन डंपर सीज कर दिए हैं। खनन विभाग के उप निदेशक राजपाल लेघा ने चंपावत से 39 किलोमीटर दूर चल्थी क्षेत्र में लधिया व क्वैराला नदी में रेत लेकर आ रहे दो डंपरों की चेकिंग की, तो दोनों डंपरों के चालक खनन सामग्री से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। इसके अलावा एक अन्य डंपर ओवरलोड सामग्री लाते हुए दबोचा गया। इस डंपर में 70 क्विंटल के बजाय 101 क्विंटल खनन सामग्री पाई गई। उप निदेशक लेघा ने बताया कि पकड़े गए डंपरों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 23 सी के अंतर्गत डंपर सीज कर दिए हैं। डंपर चल्थी पुलिस चौकी को सौंपे हैं। खनन विभाग ने चल्थी, घाट और टनकपुर की शारदा नदी पर खनन की चोरी को रोकने के लिए बाकायदा अभियान चलाने की बात कही है। बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले टनकपुर में भी नियमों के खिलाफ खनन करते दबोचे गए दस वाहनों पर जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें