फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पदार्थ खाने से तीन गायों की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सैलानीगोठ में दूषित पदार्थ खाने से एक साथ तीन गायों की मौत हो गई। गायों के पोस्टमार्टम में फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात आरपीएफ के मेजर धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ टनकपुर से बनबसा की ओर गश्त के लिए जा रहे थे। तभी सैलानीगोठ में एक घर के पास उन्हें सड़क पर एक साथ तीन गाय मृत अवस्था में पड़ी दिखीं। इस पर उन्होंने मृत गायों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि तीनों गायों की मौत दूषित पदार्थ खाने की वजह से हुई है। एक गाय के पेट से काफी मात्रा में पॉलीथिन भी निकली। बाद में गायों के शवों को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें