फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक हुए तीन कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
स्वस्थ हुए तीन लोगों को फूल भेंट करते सीएमएस डाँक्टर आरके जोशी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले के तीन और कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो गए हैं। डिस्चार्ज करने से पूर्व जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने फूल भेंटकर इन लोगों का उत्साहवर्द्धन किया। इन तीनों लोगों को अब सात दिन अपने घर में क्वारंटीन रहना होगा। इसी के साथ अब कुल दस कोरोना संक्रमित लोग ठीक होकर छुट्टी पा चुके हैं।  मुंबई से आए इन तीनों लोगों के कोरोना सैंपल 26 मई को लिए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पहली जून को इन तीनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने जांच कर पूरी तरह स्वस्थ पाया। जिसके बाद शनिवार को उन्हेें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमएस डॉ. जोशी ने बताया कि अब ये लोग सात दिन होम क्वारंटीन रहेंगे। बुखार, खांसी या किसी भी तरह के कोरोना से संबंधित लक्षण सामने आने पर सूचित करने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल में 22 और कोरोना पॉजिटिव को जिला अस्पताल में आइसालेट किया गया है। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने पर इन लोगों में से 16 को 8 जून को डिस्चार्ज किया जाएगा। आइसोलेट अधिकांश लोग मुंबई के प्रवासी नागरिक हैं।  बता दें इससे पूर्व टनकपुर के 4 और बनबसा के 3 कोरोना पॉजिटिव लोगों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल सेे पहली जून को छुट्टी दे दी गई थी। इस वक्त ये लोग होम क्वारंटीन में हैं। सोमवार को इन लोगों की होम क्वारंटीन की अवधि भी पूरी हो जाएगी। इसके अलावा एक कोरोना पॉजिटिव की 2 जून को मौत हो चुकी है।  ---::: 173 लोगों की रिपोर्ट का है इंतजार ::: चंपावत। चंपावत जिले की 173 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि चंपावत जिले से अब तक 723 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 511 की रिपोर्ट निगेटिव और 39 पॉजिटिव आए हैं। वहीं 39 पॉजिटिव मेें से 10 ठीक हो चुके हैैं। इसके अलावा एक की मौत भी हो चुकी है। –-------::::: चंपावत जिले के कोविड पॉजिटिव का तारीखवार आकड़ा:  23 मई : टनकपुर में 4 व बनबसा में 3 पॉजिटिव।  24 मई : लोहाघाट में 1 व्यक्ति संक्रमित।   31 मई : टनकपुर में एक डॉक्टर, एक एनएचएम कर्मी व एक दरोगा व पुलिस कर्मी के अलावा चंपावत में 15 लोग संक्रमित।  1 जून : 6 लोग संक्रमित मिले।  4 जून : टनकपुर से 1 व चंपावत से 2 लोग संक्रमित मिले।  5 जून : टनकपुर से 1 व लोहाघाट से 2 लोग संक्रमित मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें