फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
झालाकुड़ी क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने चल्थी चौकी क्षेत्र के झालाकुड़ी में एक दिन पूर्व महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पीड़ित महिला की लिखित तहरीर पर सोहन सिंह (23), राहुल सिंह (25) और बबलू (32) निवासी ग्राम झालाकुड़ी चल्थी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 363, 376 में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों को दबोचने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुडियानी में स्थित स्टोन क्रशर से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें