शारदा घाट में गंगा दशहरा पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। गंगा दशहरा पर्व पर नगर के स्नानघाट पर श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने शारदा में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ से स्नानघाट में दिनभर रौनक रही। भारत-नेपाल सीमा और नेपाल के सीमांत बाजारों में खासी चलह-पहल देखी गई।
मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। मां पूर्णागिरि और नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए जाने से पूर्व श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाई। इस दौरान घाट पर जल पुलिस के जवान सतर्क बने रहे। संवाद