बरदाखान-बिसराड़ी सड़क की बदहाली से लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड बाराकोट की बरदाखान-बिसराड़ी आली सड़क की बदहाली के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोनिवि की इस सड़क पर जगह-जगह मलबा आने से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
दोपहिया वाहन चालक बिसराड़ी से आली तक सड़क पर अपने वाहनों को ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ज्येष्ठ प्रमुख रूपा गोस्वामी का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पूर्व प्रधान निर्मल नाथ ने कहा है कि अगर विभाग सड़क की हालत नहीं सुधारता है तो लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।