टनकपुर (चंपावत)। यूपीसीएल की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की लाइनों की केबल बदलने का कार्य महाशिवरात्रि के दिन भी जारी रहा। बूम क्षेत्र में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। बता दें कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में विभाग की ओर से खुली एलटी लाइन को एबी लाइन में बदलने का कार्य किया जा रहा है। इससे संबंधित क्षेत्र में कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। यूपीसीएल के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 16 फरवरी को भी बूम क्षेत्र में कार्य जारी रहेगा। इस कारण बिजली कटौती की जाएगी। संवाद