चंपावत। डेंजर जोन स्वाला के पास मलबा, बोल्डर आने से 27 सितंबर को भी एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि टनकपुर-चंपावत एनएच के किमी 106 स्वाला में बंद सड़क को खोलने का कार्य किया जा रहा हैं। अभी भी पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। इसे अभी भी हटाया जाना है। इसके मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार 27 सितंबर को भी एनएच पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पिछले तीन दिन से एनएच लगातार बंद है। संवाद