फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अपनी भी जिंदगी में खुशियों का पल आएगा

Sat, 24 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के गोल्ज्यू महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें कलाकार। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। यहां गोरलचौड़ मैदान में चल रहे गोल्ज्यू महोत्सव में लोक गायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, दिव्यांग लोकगायक सुंदर बाफिला और सुरेश राजन के गीतों पर दर्शक झूरे। स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

लोकगायक सुरेश राजन की अगुवाई में गोल्ज्यू सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने गोल्ज्यू देवता पर आधारित जै जै हो हे गोरला देवा की प्रस्तुति दी। खुशी जोशी ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में, सोला सोल्यानी, लसका कमर, और हिट दे साली गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। पिथौरागढ़ निवासी दिव्यांग दृष्टिहीन कलाकार सुंदर बाफिला ने गोपाल बाबू गोस्वामी का गीत घुघुति ना बासा और अपनी भी जिंदगी में खुशियों का पल आएगा गीत गाकर लोगों को भावुक कर दिया। गोविद दिगारी ने फुलकिया पतोली, संदेशे आते हैं गीत से चार चांद लगाए। संचालन डॉ. बीसी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी और नीरज जोशी ने किया। देर सायं आनंद बाल विद्या मंदिर, शिशु मंदिर मादली, एमबीएस विद्या मंदिर, जीआईसी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा नेता त्रिलोक गिरि, शंकर खाती, एसडीएम रिंकू बिष्ट, ईओ अशोक कुमार वर्मा, गंगा खाती, बहादुर फत्र्याल, रमेश भंडारी, प्रकाश नाथ, सभासद लोकेश पुनेठा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


बाक्स
सुमित मिस्टर चंपावत और सामश्रवा मस्क्यूलर मैन बने
चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव में हुई शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में कनलगांव के सुमित तड़ागी मिस्टर चंपावत चुने गए। जीआईसी सिप्टी के शिक्षक सामश्रवा आर्य मस्क्यूलर मैन बने। सीनियर वर्ग में सुमित तड़ागी, संतोष सोलंकी, विजय बिष्ट, जूनियर वर्ग में सामश्रवा आर्य, साहिल अधिकारी, विजय बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. योगेश चतुर्वेदी, नरेश कन्नौजिया रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें