शारदा घाट के प्रवेश द्वार पर लगा वाहनों जमावड़ा। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा घाट के प्रवेश द्वार पर मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं की गहमागहमी के बीच ई-रिक्शा का जमावड़ा लगने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। रविवार को सुबह से ही शारदा घाट क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन ने ई रिक्शा वाहनों को प्रवेश गेट पर खड़ा होने पर अंकुश और व्यवस्थित ढंग से संचालन कराने की मांग की है। शारदा घाट क्षेत्र के व्यापारी जान बाबू, योगेश श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, विपुल विश्वास ने बताया कि ई रिक्शा का शारदा घाट प्रवेश द्वार पर जमावड़ा लगने से दिक्कत आ रही है। उन्होंने तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद