चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन परिसर में किसान हाट का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित किसान हाट से लोगों ने हरी सब्जियों के अलावा माल्टा और नींबू की खूब खरीदारी की। इसके साथ ही हेथा संस्था के स्थानीय उत्पादों ने खरीदारों को आकर्षित किया। काश्तकार अमित जोशी ने बताया कि इस बार माल्टा, नारंगी और नींबू की पैदावार अच्छी हुई है। बाजार में माल्टा 20 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं नारंगी के दाम 50 से लेकर 80 रुपये तक मिल रहा है। उन्होंने बताया कि किसान हाट के माध्यम से स्थानीय किसानों की बाजार तक पहुंच हो रही है। इसके अलावा लोगों ने ताजा सब्जियां, अदरक, स्थानीय दालें, गडेरी, अरबी की भी खरीदारी की। अच्छी बिक्री होने से काश्तकारों के चेहरे खिले नजर आए। संवाद