चंपावत नगर के खेतीखान रोड में जाम में फंसे वाहन।संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में सोमवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बार-बार जगह-जगह जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर में पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद कई जगहों पर आड़े तिरछे खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। यातायात पुलिस की तैनाती के बाद भी जाम लगना आम बात हो गई है। सोमवार को नगर के खेतीखान, मुख्य बाजार, शांत बाजार और टीआरसी क्षेत्र में जाम लगा रहा। जाम में स्कूली वाहन सहित अन्य वाहन फंसे रहे। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाकर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है। संवाद
फोटो 05 सीपीटी 02पी : चंपावत नगर के खेतीखान रोड में जाम में फंसे वाहन। संवाद