फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पंचेश्वर और रामेश्वर धाम में लोगों की सुरक्षा के बंदोबस्त हों

Wed, 17 Apr 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा में ​स्थित पंचेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के नहीं हैं कोई इंतजाम। स्रो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रामेश्वर और पंचेश्वर घाटों में लोगों की सुरक्षा की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने तीर्थ यात्रियों और शवदाह के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी आदि का कहना है कि बाराकोट ब्लाक के रामेश्वर और लोहाघाट ब्लाक के पंचेश्वर ऐसे धाम हैं जहां लोग पूजा अर्चना और शवदाह के लिए जाते हैं। दोनों ही घाटों पर लोग स्नान भी करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
लोगों का कहना है कि इन घाटों में स्नान के दौरान कई लोगों की डूबने से मौत हो गई है। लंबे समय से घाटों सुरक्षा के उपाय करने के साथ जल पुलिस की तैनाती की मांग की जा रही है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से रामेश्वर और पंचेश्वर घाटों में अलग से स्नान घाट बनाने और जल पुलिस की तैनाती की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें