चंपावत जिले के पाटी विकासखंड में 108 वाहन में हुआ सुरक्षित प्रसव।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से गर्भवती महिलाओं के लिए 108 वाहन वरदान साबित हो रहा है। पाटी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक गर्भवती महिला का 108 वाहन में सुरक्षित प्रसव कराया। 108 के जिला प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि बताया कि पाटी एंबुलेंस को चौड़ा सिलोड़ी गांव से कमला देवी (30) पत्नी नवीन राम को सुबह छह बजे प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली । 108 सेवा का वाहन मौके पर पहुंच कर गर्भवती को पाटी पीएचसी ला रहा था। पाटी लाते समय देवीधुरा के पास महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी योगेश पंत और पायलट धमेंद्र ने एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद महिला को पाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में 15 दिन के भीतर एंबुलेंस में प्रसव होने का यह छठा मामला है।(संवाद)