टनकपुर (चंपावत)। बहन के घर रह रहे पिथौरागढ़ के एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
पिथौरागढ़ के मुवानी का रहने वाला उमेद राम (39) पुत्र कालूराम यहां गैंड़ाखाली निवासी अपनी बहन के घर रहकर गाड़ी चलता था। बताया गया कि वह रात में मकान की छत पर सोया था। बुधवार की सुबह करीब तीन बजे वह छत से नीचे उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब आलम ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण युवक की मौत हुई है। एसएसआई बची सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। संवाद