चंपावत। पल्सों ग्राम निवासी बसंत जोशी (30) पुत्र कैलाश जोशी का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। वह अपने मामा के घर मौराड़ी जाने के लिए निकला था, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मौराड़ी गांव के पास मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात के अंधेरे में गिरने और ऊपर से पाला गिरने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। बता दें कि इससे पहले लोहाघाट विकासखंड के मढुवा गांव में एक वृद्ध की मौत ठंड से हो चुकी है।