फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर क्षेत्र में बंद नालियों को खोलने का कार्य होगा शुरू

Wed, 19 Jul 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी की खस्ताहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में बंद पड़ी नाली, स्क्रबर को खोलने के साथ क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। डीएम ने इसके लिए लोनिवि को 32 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित कर दी है। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि नगर क्षेत्र में लोनिवि की सड़क किनारे अधिकांश नालियां और स्क्रबर बंद पड़े हैं। साथ ही कई जगह नालियां क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन विभाग ने वित्त न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया था। अब नालियों को खोलने आदि कार्य के लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने विकास प्राधिकरण के तहत 32 लाख रुपये लोनिवि को हस्तांतरित कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


पाटी तहसील के तिराहे पर गड्ढों की भरमार
पाटी (चंपावत)। पाटी तहसील का तिराहा तेज बारिश के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया है। हालात ये हैं सड़क के 30 मीटर हिस्से में 20 से अधिक गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे होने का मुख्य कारण नालियों के निकास में खामी है। इससे बारिश में सड़क से लगे मकानों के भीतर नाली का पानी घुस रहा है। नानक सिंह, मनोज टकवाल, चन गिरी, बसंत टकवाल, शांति प्रसाद और नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि ग्रामीणों का कहना कि तहसील दिवस में भी इस समस्या को उठाया गया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता नंदन प्रसाद ने बताया कि मौका मुआयना कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
सड़क निर्माण की गलती से ग्रामीण के खेतों में हुआ जलभराव
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के बमनपुरी गांव में ग्रामीण संपर्क मार्ग खेतों से ऊंचा बनाने से ग्रामीण हरीश पंत को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने नुकसान की भरपाई और जलभराव से निजात दिलाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

बमनपुरी वासी हरीश पंत ने कुछ दिन पूर्व खेत में जलभराव के पानी को पंप से निकाल धान की रोपाई की थी लेकिन इसके बाद हुई बारिश से रोपी गई धान की पौध बह गई है। उन्होंने बताया कि बीते दिवस उन्होंने लोनिवि अधिकारियों से मिलकर समाधान की मांग की थी लेकिन देर शाम को जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि उस सड़क का निर्माण लोनिवि ने नहीं किया है। प्रधान भावना नेगी ने बताया कि उन्होंने भी इस समस्या के निदान की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी थी लेकिन कारगर कदम नहीं उठाया जा सका। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें