फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बर्फ पिघलने और बारिश होने से बढ़ रहा शारदा का जलस्तर

Fri, 29 May 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बर्फ पिघलने और बारिश होने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को बनबसा में शारदा का जलस्तर 10661 क्यूसेक पहुंच गया। एक पखवाड़े पूर्व जलस्तर छह हजार क्यूसेक था। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों में बर्फ पिघलने से जलस्तर बढ़ा है। बृहस्पतिवार शारदा का जलस्तर 10,108 क्यूसेक पहुंच गया। 22 को 9186 और 21 मई को 7489 क्यूसेक था। बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन और खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें