फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रिश्तेदारों को छोड़कर वापस लौट रहा वाहन खाई में गिरा, चार घायल

Sun, 16 Jun 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। रिश्तेदारों को सूखीढांग छोड़ने गया वाहन लौटते समय मथियाबांज के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इसमें सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम रिश्तेदारों को मथियाबांज गांव से सूखीढांग छोड़ने के लिए गई मैक्स संख्या यूके 04 टीए 1008 मथियाबांज गांव से पहले अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इसमें सवार पान देव जोशी (37) पुत्र तारा दत्त, धीरज सिंह (45) पुत्र लाल सिंह, चालक नवीन चंद्र जोशी (25) पुत्र स्वर्गीय गोपाल दत्त, मनोज चंद्र (26) पुत्र शंकर दत्त गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाला। दो घायलों को 108 आपातकालीन सेवा और दो को निजी वाहन से इलाज के लिए टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि मथियाबांज में नामकरण संस्कार था। इसमें शामिल होने सूखीढांग से रिश्तेदार आए थे, जिन्हें छोड़ने के लिए गांव से चार लोग गए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें