फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आंधी से पाटी में कैंटर पर गिरा पेड़, चालक बाल-बाल बचा

Thu, 18 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी-मूलाकोट सड़क पर कैंटर के पास गिरा पेड़। इस हादसे में कैंटर सवार बाल-बाल बचा। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। आंधी से पाटी-मूलाकोट सड़क पर एक पेड़ कैंटर पर गिर गया। इससे कैंटर के शीशे और छत का काफी बड़ा हिस्सा टूट गया। इस वजह से करीब 30 मिनट तक आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कैंटर (यूके 03 सीए 1955) हल्द्वानी से सीमेंट लेकर लोहाघाट जा रहा था। तभी मूलाकोट के पास एक विशाल पेड़ यहां से गुजर रहे कैंटर के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कैंटर चालक हरीश चंद्र (40) निवासी तपनीपाल चंपावत बाल-बाल बच गया। कैंटर में चालक अकेला था। सूचना पर पाटी थाने के दरोगा नवल किशोर के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की टीम राजेंद्र नाथ, भैरव सिंह, अजय मटियाल, पंकज फर्त्याल, संतोष सिंह, बसंत सिंह आदि पहुंचे और पेड़ को काटकर सुबह आठ बजे आवाजाही सुचारू कराई।
चंपावत जिले की बारिश (मिलीमीटर)
चंपावत: 1 लोहाघाट: 1 पाटी: 1
सुबह बादल और बारिश दोपहर में तेज धूप

चंपावत। चंपावत के मौसम ने बृहस्पतिवार को कई रंग दिखाए। सुबह बादल, तेज हवा के बाद बारिश हुई। दोपहर एक बजे बाद तक तेज गर्मी रही। बृहस्पतिवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। चंपावत के अलावा लोहाघाट, बाराकोट, पाटी आदि क्षेत्रों में भी दिन से तपिश रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें