चंपावत में बैठक में मौजूद व्यापारी। संवाद
चंपावत। चंपावत में होने वाले गोल्ज्यू महोत्सव में व्यापारी बाहरी दुकानें नहीं लगने देंगे। रविवार को व्यापार मंडल की चंपावत इकाई के अध्यक्ष विजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने महोत्सव में बाहर से आने वाले कारोबारियों की दुकानों को नहीं लगने देने का प्रस्ताव पारित किया। तय किया गया कि इसे लेकर 15 जून को जिला प्रशासन, नगर पालिका और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा।
व्यापारियों ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय व्यापारियों की ही सहभागिता करानी चाहिए। बैठक में व्यापारियों की राय को व्यापार मंडल से विभिन्न मंचों पर उठाने का आग्रह किया गया। कोरोना के बाद दो साल के अंतराल में पहली बार आयोजित होने वाला गोल्ज्यू महोत्सव 22 जून से शुरू होकर एक जुलाई तक चलेगा। पालिका ने महोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा स्वयं सहायता समूहों और विभागों के 50 स्टॉल, 200 से अधिक दुकान लगाने की बात कही है।
गोल्ज्यू महोत्सव की बैठक आज
चंपावत। नगर पालिका की ओर से आयोजित होने वाले गोल्ज्यू महोत्सव की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में होगी। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंथन किया जाएगा।