लोहाघाट (चंपावत)। पुलहिंडोला में संगीतमय श्रीराम कथा जारी है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुरोहित मोहित चंद्र पांडेय, मोहन चंद्र और फणींद्र दास ने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा वाचक व्यास नकुल पंत ने भरत विरह और निषादराज भक्ति का वर्णन का प्रसंग सुनाया। कथा के बाद विभिन्न स्थानों से पहुंची भजन मंडली ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी। आन सिंह भंडारी और नीरज सिंह भंडारी ने अतिथियों स्वागत किया। संवाद