फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एसपी ने नेपाल सीमा के साथ ही पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का जायजा लिया

Tue, 03 Mar 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में होने वाले आम चुनाव और मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर एसपी रेखा यादव ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मंगलवार को एसपी ने ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक पैदल यात्रा कर सुरक्षा इंतजाम देखे और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुगमता व सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश दिए। नेपाल सीमा पर पांच मार्च तक प्रभावी सील व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने टनकपुर से बनबसा तक गश्त की। निरीक्षण के दौरान सीओ वंदना वर्मा और कोतवाल चेतन रावत सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि होली के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मुस्तैदी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें