फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: युवा पीढ़ी को खोखला कर रही स्मैक

Mon, 21 Aug 2023 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीते दिवस रविवार को बनबसा में स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता मिली। राज्य में करीब 605 ग्राम स्मैक पकड़े जाने का यह सबसे बड़ा मामला है। उत्तराखंड के अन्य जिलों के अलावा यूपी से यहां पहुंचने वाली स्मैक को बनबसा टनकपुर, चंपावत के अलावा नेपाल भेजा जाता है। स्मैक तस्कर यहां अच्छा मुनाफा कमाने के चक्कर में स्मैक का कारोबार कर युवा पीढ़ी को नशे का आदी बना रहे हैं।
विज्ञापन


चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने को निर्देश मातहतों को दिए हैं। स्मैक पकड़ने के अलावा पुलिस स्कूल काॅलेज, महाविद्यालयों, बस्तियों, भीड़ वाली जगहों पर लोगों को नशे से बचने के लिए जागरूक कर रही है। एसपी ने गांवों में कच्ची, देशी शराब बेचने वालों पर भी नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने लोगों से नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। संवाद
इनसेट:-
चंपावत जिले में वर्ष 2022 में 43 मामलों में सवा किलो से अधिक स्मैक पकड़ी गई। वर्ष 2023 में अब तक 34 मामलों में एक किलो से अधिक स्मैक पकड़ी गई है। वर्ष 2022 में करीब चालीस किलो और 2023 में अब तक पौने तेरह किलो चरस पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें