फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं युवा मनचले

विज्ञापन
लोहाघाट में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाकर डिग्री कॉलेज फिल्ड में ड्राइविंग सीखते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लॉकडाउन का असर लोहाघाट में देखने को नहीं मिल रहा है। लोहाघाट नगर और आसपास क्षेत्र में कुछ लोग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर निकल रहे हैं कुछ ड्राइविंग सिखा रहे हैं। कुछ मनचले देवीधार, मेलकूना, डिग्री कॉलेज रोड में पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने डिग्री कॉलेज खेल मैदान को बाइक कार ट्रेनिंग सेंटर बना दिया है। रायनगर चौड़ी के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, डैंसली के प्रधान सोनू बिष्ट, भुमलाई के प्रधान भाष्कर राय आदि ने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि लॉकडाउन का हर हाल में पालन कराया जाएगा। अनावश्यक सड़कों पर घूमने वालों और लॉकडाउन को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें