फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ में सड़क शाम चार बजे वाहनों के लिए खुली, मलबा हटाया

Mon, 30 Jun 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के बाटनागाड़ में सुबह के समय सड़क पर आया मलबा। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ और क्षेत्र में बरसात से सोमवार को भी सुबह के समय नदी नाले उफान पर रहे। पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में भारी मलबा आया। लोनिवि की टीम शाम करीब चार बजे वाहनों के लिए मार्ग खोल पाई जबकि ठूलीगाड़ में भी सड़क पर एक पेड़ गिरा। बता दें कि बरसात के अलर्ट के चलते रविवार को प्रशासन ने पूर्णागिरि मार्ग पर मुनादी भी कराई थी, बाटनागाड़ में मलबा आया। रात में भी बरसात का क्रम पहाड़ और मैदान में होने से नदी नाले उफान पर रहे। बाटनागाड़ में लोनिवि की जेसीबी, पोकलेन मलबा हटाने में सुबह से जुटी रही। लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि पहाड़ में बरसात से मलबा आने की आशंका बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें