फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 14 करोड़ से होगा मंच से तामली तक सड़क का सुधारीकरण

Wed, 13 Nov 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीमांत तल्लादेश में मंच से तामली तक 52 किमी सड़क की दशा सुधरेगी। वर्तमान में सड़क जगह-जगह बदहाल होने के कारण लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो रही है। मंच से तामली सड़क का केंद्रीय निधि से सुधारीकरण, नवीनीकरण, डामरीकरण किया जाएगा। करीब 14 करोड़ की लागत से सड़क को चका चक किया जाएगा। सीमांत तल्लादेश के दर्जनों गांव को जोड़ने वाली सड़क का सुधार होने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों के लिए सड़क से आवाजाही आसान होगी। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह मलबा होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में मुश्किल होती है। लोनिवि के सहायक अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि आपदा के कारण सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वर्तमान में स्क्रबर, दीवार निर्माण का कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें