फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पालिका ने हेयर कटिंग संचालकों के साथ की बैठक

Wed, 29 Jul 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका ने हेयर कटिंग संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया। इस दौरान संचालकों को वेस्ट मेटेरियल के निस्तारण के संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ईओ सौरव नेगी ने बताया कि नगर पालिका ने स्वच्छता की ओर बढ़ाए कदम के तहत एक और नई पहल शुरू की है। इसमें नगर क्षेत्र के सभी हेयर कटिंग संचालकों की दुकानों में कटिंग के बाद बाल और यूज्ड ब्लेड के निस्तारण के लिए अलग से व्यवस्था की है। हर संचालक बाल और यूज्ड ब्लेड को अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था करेगा। कहा कि इससे नगर पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को ब्लेड जैसे धारदार अपशिष्टों से सुरक्षा मिलेगी। इस मौके पर नगर के समस्त हेयर कटिंग संचालकों के साथ पालिका के सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें