फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु परंपरा की समृद्ध थाती है रीठा साहिब की धरती: धामी

Fri, 02 Jun 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रीठा साहिब जोड़ मेले का रिबन काटकर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। जो बोले सो निहल, सत श्री अकाल... के उद्घोष के साथ रीठा साहिब का जोड़ मेला शुरू हो गया। तीन दिनी मेले का शुक्रवार को पवित्र ग्रंथ साहिब पाठ की लड़ी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। दिल्ली कार सेवा प्रमुख बाबा बचन सिंह, सुरेंद्र सिंह, तरसेम सिंह और बाबा श्याम सिंह ने सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद गुरुद्वारा परिसर के दीवान हाल में सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव जी की साधना और चमत्कार ने रीठा साहिब के कड़वे रीठे में मिठास भर मानवता को प्रेम, सेवा और समर्पण का संदेश दिया है। रीठा साहिब की पवित्र धरती देवभूमि की गुरु परंपरा की समृद्ध थाती है।
विज्ञापन

नानक जी के बताए भलाई के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि जोड़ मेले से लोक संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा मिल रहा है। सीएम ने रीठा साहिब से परेवा के बीच लधिया नदी पर पुल और मास्टर प्लान बनाने की घोषणा की। धामी ने कहा कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रज्जुमार्ग का निर्माण किया जा रहा है। गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद सीएम ने गुरुद्वारा परिसर से लगे ढेरनाथ मंदिर में भी मत्था टेका। लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत पाल सिंह ने किया।
ये लोग मौजूद थे:
कार सेवा प्रमुख बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, बाबा जसविंदर सिंह, लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, पाटी की ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, ललित कुंवर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, मोहित पाठक, प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष खीमानंद बिनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा आदि।
विज्ञापन

बाक्स
गांवों तक पहुंचा रहे विकास का लाभ: धामी
रीठा साहिब (चंपावत)। हेलीपैड स्थल कुलियालगांव में हुई संक्षिप्त सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत जिला विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है। कृषि, बागवानी से लेकर साइंस सेंटर, शिक्षा की नई ऊंचाई छू रहा है। सरकार सुदूर क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोडने के लिए काम कर रही है ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली। इससे पूर्व नंदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
ग्रामीणों ने उठाईं ये मांगें:
रीठा साहिब में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ापिता का उच्चीकरण, धरसों-खनोलिया सड़क का डामरीकरण, कैड़ा इजर-कोडार सड़क निर्माण, पशु अस्पताल में स्टाफ की तैनाती, अटल उत्कृष्ट जीआईसी में खाली पदों को भरने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें