फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की छत गिरने से घायल दो छात्रों की तबियत फिर बिगड़ी

विज्ञापन
मौनकांडा स्कूल में टूटी छत से 14 सितंबर को चोटिल छात्र रिंकू लडवाल का पाटी अस्पताल में इलाज करते स् - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के मौनकांडा प्राथमिक विद्यालय में 14 सितंबर को जीर्णशीर्ण शौचालय की छत के गिरने से घायल पांच छात्रों में से दो की तबियत फिर से बिगड़ गई। दोनों का पाटी अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

हादसे में रिंकू, सोनी, शगुन, हिमांशु और हसीना घायल हुए थे। रिंकू के सिर, पैर और सोनी के हाथ में चोट लगी थी। जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कुछ दिन तक इन दोनों की हालत ठीक थी लेकिन बृहस्पतिवार को रिंकू के पिता गोधन सिंह ने बेटे के पैर में दर्द की जानकारी खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी को दी।
बीईओ के आग्रह पर पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरुशरण कौर ने एक टीम को छात्रों का इलाज कराने के लिए लगाया। डॉ. आशीष ने सभी घायलों का परीक्षण किया। रिंकू के पैर में दर्द होने पर एक्सरे के लिए लोहाघाट अस्पताल जाने की सलाह दी गई जबकि अन्य बच्चों की सेहत ठीक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें