चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने हिल साइड में बेंच निर्माण और डाउन साइड में सेफ्टी वॉल बनाने के निर्देश भी दिए ताकि सड़क की मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान एनएच विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।