फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री की जांच की

Thu, 18 Sep 2025 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में खद्य सामग्री की जांच करती जिला खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी योगिता तिवारी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। आगामी त्योहार सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग नगर में खाद्य सामग्री की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने एक दुकान में एक्सपायरी डेट का सॉस मिलने पर उसे नष्ट कराया। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य विक्रेताओं को कुट्टू के आटे से संबंधित नियमों की जानकारी दी। इस बीच किसी भी दुकान में कुट्टू का आटा बिक्री होता नहीं मिला। इस बीच व्रत में उपयोग होने वाले साबूदाना, सरसों तेल के सैंपल जांच के लिए उठाए गए। एक्सपायरी डेट का सॉस मिलने पर संबंधित व्यापारी को नोटिस दिया गया। निरीक्षण में संजय सिंह, दिनेश फर्त्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडेय आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें