बनबसा (चंपावत)। बृहस्पतिवार को नगर पचपकरिया ग्रामसभा में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए इस नियम का पालन करने को कहा गया। पचपकरिया पंचायत घर में नवनिर्वाचित प्रधान नेहा बसेड़ा की अध्यक्षता और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपा सिंह के संचालन में पहली खुली बैठक हुई। ग्राम पंचायत सदस्यों के अभिवादन और परिचय उपरांत शपथ ग्रहण में उपस्थित नहीं रहे वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। बैठक में बीडीसी मोहन राम, वार्ड सदस्य कमला मुरारी, पूजा चैसाली, सुशीला आर्या, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह सामंत, देवेंद्र सिंह, त्रिभुवन आदि रहे। संवाद