बनबसा (चंपावत)। बनबसा के बमनपुरी गांव स्थित भूमिया मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। कथा श्रवण के लिए गांव और दूर-दराज से काफी संख्या में भक्तगण बमनपुरी भूमिया मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा वाचक व्यास डाॅ. कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि जो लोग किसी कारण तीर्थयात्रा नहीं कर पाते हैं उन्हें भागवत कथा श्रवण से ही अपने सारे मनोरथ और मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कथा आयोजन में पुरोहित पं. दया किशन पंत का सराहनीय योगदान मिल रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी के अलावा पप्पू जोशी, त्रिलोचन जोशी, भुवन भट्ट, अशोक जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, हरीश श्रीवास्तव, अनिल उप्रेती ने सहयोग दिया।