टनकपुर (चंपावत)। जागरूकता विकास समिति ने श्यामलाताल में जागरूकता क्रास कंट्री आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता में 16 से 21 वर्ष के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग कर सकते हैं। समिति अध्यक्ष शंकर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता तीन अप्रैल को होगी। बालिकाओं के लिए चार किमी और बालक वर्ग के लिए आठ किमी की दौड़ होगी। प्रतिभागी पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद