फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मेले में आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 12 Apr 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में भैरव मंदिर के समीप एक श्रद्धालु को हार्ट अटैक आ गया। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भैरव मंदिर के समीप कटौजिया के पास यूपी के जिला बाराबंकी, शिवपुर मगौली निवासी राम सजीव वर्मा (40) पुत्र लाल चंद की अटैक से हालत बिगड़ गई। भैरव मंदिर थाने में तैनात सिपाही सुभाष पांडेय और पूजा सामग्री के विक्रेता पुजारी भुवन पांडेय ने 108 सेवा के आने तक टैक्सी स्टैंड के पास से एंबुलेंस से उसे उप जिला अस्पताल के लिए भेजा। रास्ते में हनुमान चटटी के पास 108 सेवा ने मरीज को वाहन में लिया और उप जिला अस्पताल पहुंचाया। उसे तत्काल उपचार मिला और दोपहर उसकी हालत में कुछ सुधार की बात कही गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें