फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच बंद होने से किसान हाट की बिक्री प्रभावित

Sun, 07 Sep 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत रोडवेज स्टेशन में लगी किसान हाट। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज स्टेशन लगने वाली किसान हाट में एनएच बंद होने से कम बिक्री हो रही है। रविवार को ढकना बडोला, चौकी आदि क्षेत्रों से आए काश्तकारों ने किसान हाट लगाई। किसान हाट में मूली, ककड़ी, पिनालू, बैगन, राई, मिर्च, कद्दू, लौकी, अदरक आदि उत्पाद बिक्री के लिए लगाए। काश्तकार धरम सिंह, पार्वती देवी ने बताया कि एनएच बंद होने से उनके उत्पाद नहीं बिक पा रहे हैं। नगर के लोग सब्जी आदि तो ले रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उत्पाद बच रहे हैं। एनएच सुचारु होने पर लोहाघाट, पिथौरागढ़ के लिए बसों और वाहनों का संचालन होता था। यात्री उनके उत्पाद अच्छी मात्रा में क्रय कर लेते थे। वर्तमान में काफी समस्या आ रही है। काश्तकार अमित खर्कवाल ने बताया कि बाजार भाव से उत्पाद कम में बेचे जाते हैं, लेकिन वर्तमान में एनएच बंद होने से उत्पाद बेचना आसान नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें