फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट ठप रहने से नोट बदलने वाले हुए परेशान

Thu, 17 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
बैंक में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बीएसएनएल की नेट कनेक्टिविटी बार-बार बाधित होने से बैंकों में बड़े नोट बदलने और लेनदेन के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई बैंकों में करेंसी नहीं पहुंचने से लोगों को निराश लौटना पड़ा। स्टेट बैंक ने क्षेत्र में लगे अपने सभी एटीएम खोल दिए हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को नेट कनेक्टिविटी ने लोगों को निराश किया। सुबह से ही बीएसएनएल की नेट कनेक्टिविटी ठप रही। दोपहर करीब 12 बजे कनेक्टिविटी सुचारु हुई तो बैंक और एटीएम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर कनेक्टिविटी गायब हो गई। इधर बड़े नोटों पर लगी रोक के बाद से बैंक ऑफ बड़ौदा की बंद पड़ी एटीएम सेवा बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई है। इधर बीएसएनएल के सहायक तकनीकी अधिकारी दीपक पासवान ने बताया कि बनबसा के पास ओएफसी कटने से नेट कनेक्टिविटी बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि लाइन ठीक करने के लिए फाल्ट खोजा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें